हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ना कोई भूचाल ...

    ना कोई भूचाल आया ना प्राकृतिक आपदा, अपनी इच्छापूर्ति के लिए इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोंपा: नायब सिंह सैनी

    Gurugram News
    Gurugram News: ना कोई भूचाल आया ना प्राकृतिक आपदा, अपनी इच्छापूर्ति के लिए इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोंपा: नायब सिंह सैनी

    बोले, इंदिरा गांधी ने पवित्र संविधान को रौंदने का काम किया

    • गुरुग्राम विवि में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मॉक पार्लियामेंट में कही यह बात | Gurugram News

    गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि उस समय ना कोई भूचाल आया था और ना ही प्राकृतिक आपदा आई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले ने इंदिरा गांधी को चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया था, तब इंदिरा गांधी ने अपनी इच्छापूर्ति के लिए देश पर आपातकाल थोंप दिया। अंग्रजों ने भी इतना अत्याचार नहीं किया था, जितना आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के लोगों पर किया। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पॉर्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे। Gurugram News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 जून 1975 इतिहास का वो काला दिन है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पवित्र संविधान को रौंदने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई आज उसी के युवराज संविधान उठाकर घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी की गई। हरियाणा में ही एक लाख से अधिक युवाओं की नसबंदी कांग्रेस ने करा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस की चौथी पीढ़ी के युवराज संविधान की किताब को हाथ में लेकर निकल पड़ते हैं। Gurugram News

    लोगों को भ्रमित करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान को खत्म कर देंगे। राहुल गांधी को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अपने काले इतिहास में झांक कर देख लेना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नई करवट ली है। संविधान के अनुरूप लोगों को न्याय दिलाने का काम मोदी सरकार कर रही है। 1984 के दंगों के दोषियो को जेल की सलाखों में पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पॉर्लियामेंट में बोला गया एक-एक शब्द समाज की तस्वीर को बदलने का काम करता है। संसद देशवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला मंदिर है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार पटेल ने सभी रियायतों को देश के साथ जोड़ दिया था। जवाहर लाल नेहरू के हिस्से में एक ही रियासत जम्मू कश्मीर आई थी। जवाहर लाल नेहरू के कारण जम्मू कश्मीर में लोगों ने जितना दंश झेला है उसे देश जानता है। जम्मू कश्मीर में जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था। जम्मू कश्मीर में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था कांग्रेस द्वारा कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपनी गलती की माफी देश से नहीं मांगी है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की गरिमा को लगातार नीचले स्तर पर लेकर आ गई है। Gurugram News

    उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस के लोग उसी सपने में हैं कि वह ही सरकार है, राष्ट्रपति है और वह स्वयं ही उपराष्ट्रपति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अपने सपने से बाहर आ जाना चाहिए, क्योंकि लोगों ने तीन बार कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर कर दिया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, मेयर राजरानी मल्होत्रा सहित अनेक भाजपा नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Suicide Bomb attack in Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, कई लोग मरे