हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चाचा को बाइक ...

    चाचा को बाइक देने से मना करना भतीजे को पड़ गया भारी

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: चाचा को बाइक देने से मना करना भतीजे को पड़ गया भारी

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निखोब में चाचा को बाइक देने से मना करना भतीजे को भारी पड़ गया। गुस्साए चाचा ने भतीजे की जमकर पिटाई की। वहीं कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम निखोब निवासी बबलू शर्मा के अनुसार रविवार की रात्रि पीड़ित गांव के ही मार्ग पर बाइक लेकर खड़ा था। उसी दौरान पीड़ित के चाचा ने बाइक मांगी। Bulandshahr News

    पीड़ित बाइक में लाइट न होने की बात कहते हुए बाइक लेकर अपने घर चला गया। बताया कि बाइक नहीं देने से नाराज चाचा पीड़ित के घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर चाचा ने राइफल की बट से पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– मिशन शक्ति: संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर किया जागरूक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here