हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा में परि...

    भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Khizrabad News
    Khizrabad News: भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर (Kanwar Pal Gujjar) ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन चुनाव पूर्व अभियान के तहत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रताप नगर मंडल का मंडल अध्यक्ष अमित कुमार को चुना गया व नए बनाए गए जगाधरी ग्रामीण मंडल का मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार को बनाया गया। यह भाजपा संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की राय शुमारी करके सर्वसम्मति से किया गया। Khizrabad News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और केंद्र में लगातार 11 सालों से सत्ता में है व हरियाणा सहित बहुत से प्रदेशों में भाजपा की सरकार अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बूते ही चल रही है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है। Khizrabad News

    इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,चेयरमैन बलविंदर सिंह,चुनाव जिला सह प्रभारी रोजी मलिक आंनद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जगाधरी मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, ओमकार सिंह, बीरम सिंह, कैलाशचंद्र शर्मा, कंवर सिह, प्रीतम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, राहुल गढ़ी बंजारा सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Khizrabad News

    यह भी पढ़ें:– चिन्हित कर तोड़े अवैध निर्माण: अतुल वत्स

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here