हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लगातार आठवें ...

    लगातार आठवें दिन 50 हजार से कम आये कोरोना के नये मामले

    New cases of corona, which came less than 50 thousand on the eighth consecutive day
    नयी दिल्ली l देश में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 50 हजार से कम नये मामले सामने आए हैं और इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक बनी रहने से मृत्यु और सक्रिय मामलों की दर में भी लगातार गिरावट आ रही है। देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,61,908 रह गयी है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.82 प्रतिशत हो गई है।
    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.68 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.82 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 45,231 नये मामले सामने आये। यह लगातार आठवां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं। इससे पहले रविवार को 46,963, शनिवार को 48,268, शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नये मामले सामने आये थे। गत 24 घंटे में 53,285 संक्रमित स्वस्थ हुए है और 496 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 75.44 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,22,607 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

    स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले 8,550 घटकर 5,61,908 रह गये हैं।

    इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1,530 की बढ़ोतरी होने से इनकी संख्या बढ़कर 1,25,672 हो गयी है जबकि इस दौरान 113 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,024 हो गयी है। वहीं इस दौरान 3,726 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.14 लाख से अधिक हो गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।