हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकारी अस्पता...

    सरकारी अस्पताल के बाथरूम में नवजात बालिका मिली

    Newborn girl

    सीसीटीवी फुटेज में दिखी महिला और साथ में दो पुरुष

    • पुलिस मामले की जांच में जुटी

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। जींद में नागरिक अस्पताल फ्लू कॉर्नर के निकट बीती रात महिला बाथरूम में नवजात बालिका मिली। पुलिस ने बताया कि सामान्य अस्पताल फ्लू कॉर्नर के निकट बीती देर रात बाथरूम में कपड़े में लिपटी नवजात मिली। इमरजेंसी में ड्यूटीरत नर्सिंग स्टाफ व गार्ड मौके पर पहुंचे और नवजात बालिका को शिशु नर्सरी में पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस तथा चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के पदाधिकारी सामान्य अस्पताल पहुंचे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार नवजात बालिका का जन्म लगभग तीन दिन पहले हुआ है।

    संभवत: बच्ची का जन्म अस्पताल में नहीं, घर में हुआ है। जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो देखा गया कि एक महिला नवजात बालिका को बाथरूम में छोड़कर गई है। महिला के साथ दो व्यक्ति भी थे, एक बाहर बाइक के साथ खड़ा था तो दूसरा महिला पर नजर बनाए हुए था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्टाफ नर्स शर्मिला की शिकायत पर महिला समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र अत्री ने बताया कि बालिका पूरी तरह स्वस्थ है। फिलहाल बालिका को शिशु नर्सरी में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।