हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश NIA Raid: हरि...

    NIA Raid: हरियाणा के सरसा में एनआईए की रेड, जानिए किसके घर पर हुई रेड

    NIA Raid in Haryana
    NIA Raid in Haryana NIA Raid: हरियाणा के सरसा में एनआईए की रेड, जानिए किसके घर पर हुई रेड

    NIA Raid in Haryana: ओढां, राजू। Sirsa News: इस वक्त की बड़ी खबर। गांव भीमां में एनआईए की जशनदीप उर्फ यादविंदर के घर पर रेड हुई है। एनआईए की एक टीम जशनदीप के घर अलसुबह करीब 5:45 बजे पहुंची। अभी तक भी जांच पड़ताल जारी है। जशनदीप पंजाब के मशहूर कॉमेडियन भाना सिद्धू का बांउसर बताया जा रहा है। जश्नदीप के फोन से विदेश में कॉल हुई है और उसके खाते में विदेशी फंडिंग भी है। इसी मामले में एनआइए की टीम ने उसके रेड की है। वहीं एनआईए के सूत्रों के अनुसार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली के करीब 50 से अधिक जगहों पर ये छापेमारी चल रही है।

    NIA Raid in Haryana
    NIA Raid in Haryana
    NIA Raid: हरियाणा के सरसा में एनआईए की रेड, जानिए किसके घर पर हुई रेड

    क्या है मामला

    अभी हाल ही में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा अपनी संसद में खालिस्तान टाइगर फोर्स के मुख्य हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर में भारत पर आरोप लगाने के बाद खालिस्तान का मुद्दा गरमाया हुआ है। गौरतलब हैं कि खालिस्तान समर्थकों को बेनकार करने के साथ-साथ एनआईए उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। और साथ ही उनकी फंडिंग सोर्स पर भी नकेल कसने की तैयारी चल रही है। इन सबके लिए फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट, आईबी सहित कई एजेंसियां एक्शन मूट में आ गई है और लगातार छापेमारी चल रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here