हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रीनगर में ए...

    श्रीनगर में एनआईए का छापा

    NIA Raids
    NIA Raids: एनआईए की पंजाब में धड़ाधड़ छापेमारी! ये रेड आतंकी साजिश मामले के तहत की

    श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के दो आतंकवादियों को सुरक्षा चौकियां पार करने में मदद करने के दौरान गिरफ्तार किये गये पूर्व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देवेंद्र सिंह से जुड़े एक मामले में गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने आज शहर के बाहरी इलाके जैनाकोट में बशीर अहमद लोन के आवास पर छापा मारा। इससे पहले, किसी भी कानून-व्यवस्था की समस्या से बचने के लिए इलाके में सुबह-सुबह ही सुरक्षा बल और पुलिस के जवान तैनात कर दिये गये। लोन सीमावर्ती शहर उरी के निवासी है, जहां एनआईए ने हाल ही में एक घर पर छापा मारा था।

    इससे दो दिन पहले एनआईए ने बारामूला के पलहालन पट्टन और उरी में तीन स्थानों पर छापे मारे। गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह को 11 जनवरी को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नावेद मुश्ताक उर्फ ​​बाबू और अल्ताफ के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था जब वह कश्मीर से दिल्ली की ओर आ रहे थे। बाद में मामले को आगे की जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया। उससे की गयी पूछताछ के आधार पर एनआईए ने दो दर्जन से अधिक घरों और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापे मारे और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।