हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश NIA Raid in J...

    NIA Raid in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई

    Jammu and Kashmir
    NIA Raid in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई

    NIA Raid in Jammu and Kashmir: श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, सोपोर और बारामूला सहित कई इलाकों में आतंकवाद से जुड़ी जांच के तहत 32 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों और उनके सहयोगियों से जुड़े मामलों में की गई। Jammu and Kashmir

    सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की यह कार्रवाई आतंकी साजिशों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) से संबंधित है, जो विभिन्न आतंकी संगठनों की मदद करते हैं। एनआईए का उद्देश्य इन नेटवर्क को तोड़ना और आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने जम्मू क्षेत्र के चार जिलों में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

    एनआईए ने हाल ही में अन्य राज्यों में भी इसी तरह की कार्रवाई की है। 5 अक्टूबर को एजेंसी ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। यह कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित मामलों में की गई थी।

    इसके अलावा, 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और दक्षिण 24 परगना में भी एनआईए ने 11 स्थानों पर छापेमारी की थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे ₹46,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में एनआईए की यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अहम मानी जा रही है। Jammu and Kashmir

    Bengaluru Accident: इस वक़्त की बड़ी खबर, बेंगलुरु में आरसीबी की जीत पर मातम में बदला जश्न! भगदड़ में …