हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल आइसलैंड पर शा...

    आइसलैंड पर शानदार जीत से नाइजीरिया की उम्मीदें कायम

    Nigeria, Wins, 0-2

    नाइजीरिया ने 0-2 से जीत

    वोल्गोग्राद (वार्ता)

    फीफा विश्वकप इतिहास में अपना मात्र दूसरा मैच खेल रहा ‘नन्हा और ठंडा’ आइसलैंड शुक्रवार को गर्म अफ्रीकी देश नाइजीरिया की तेजी के सामने टिक नहीं सका और उसे ग्रुप डी मैच में 0-2 की हार का सामना करना पड़ा। नाइजीरिया ने इस जीत से अगले दौर में जाने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।

    आइसलैंड ने पहली बार फुटबाल विश्वकप फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया है और उसने अपने पहले मैच में दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-1 के ड्रॉ पर रोक कर सबको चौंका दिया था जबकि नाइजीरिया को क्रोएशिया से 0-2 से शिकस्त मिली थी।

    स्ट्राइकर अहमद मूसा ने दूसरे हाफ में 49 वें और 75 वें मिनट में दो गोल दागकर नाइजीरिया की उम्मीदों को कायम रखा। इस परिणाम ने ग्रुप डी में नाइजीरिया, अर्जेंटीना और आइसलैंड के लिए अगले दौर में जाने के रास्ते खोल दिए हैं। क्रोएशिया अपने दोनों मैच जीतकर नॉकऑउट दौर के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

    अर्जेंटीना को अब नाइजीरिया के खिलाफ और आइसलैंड को क्रोएशिया के खिलाफ अगले सप्ताह अपने अपने मैच जीतने होंगे जबकि नाइजीरिया जीता तो वह अगले दौर में चला जाएगा और गत उपविजेता अर्जेंटीना विश्व कप से बाहर हो जाएगा। मौजूदा विश्व कप में किसी अफ्रीकी देश की यह दूसरी जीत है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।