हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Nitin Gadkari...

    Nitin Gadkari Threat Call: गडकरी को धमकी देने के मामले पर हुआ बड़ा खुलासा

    Nitin Gadkari
    Nitin Gadkari : केन्द्रीय मंत्री का राजनीति के पक्षधरों को कड़ा संदेश! ''जो करेगा जात की बात, कसकर मारूंगा लात''

    नागपुर (एजेंसी)। Nitin Gadkari Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने के मामले में नागपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट के साथ शनिवार को अफसर पाशा को बेलगाम जेल से नागपुर लेकर आई।

    यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, नागपुर पुलिस पाशा को नागपुर लाने के लिए बेलगाम गई थी, अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आरोपी जयेश पुजारी शामिल है, जिसने अफसर पाशा के निदेर्शों का पालन करते हुए श्री गडकरी के कार्यालय में धमकी भरे फोन किए थे। अफसर पाशा पहले लश्कर-ए-तैयबा और पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया से संबद्ध रहा है और फिलहाल बेलगाम जेल में बंद है।

    क्या है आरोप | Nitin Gadkari Threat Call

    आरोप है कि पाशा ने जयेश पुजारी को नितिन गडकरी के कार्यालय में फिरौती के लिए धमकी देने के लिए उकसाया। जयेश के खुलासे के बाद पुलिस ने अफसर पाशा के खिलाफ ‘यूएपीए’ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया। अफसर पाशा की गिरफ्तारी केंद्रीय मंत्री गडकरी को धमकी देने के मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here