हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कोई भाजपा नेत...

    कोई भाजपा नेता नहीं भ्रष्टाचारी: खट्टर

    No, BJP, leader, Corrupt, Khattar

    दावा। भ्रष्टाचार पर भाजपा नेताओं का बचाव करते दिखे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

    कहा, पहले चलती थी पर्चियां, अब योग्यता से मिलती हैं नौकरियां
    भ्रष्टाचार पर लगाम को आमजन से मांगा सहयोग

    (No BJP leader Corrupt Khattar)

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)।

    भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को भाजपा नेताओं का बचाव करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त नहीं है, अपनी पार्टी के नेताओं की वे स्वंय गांरटी लेते हैं कि कोई भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होगा, यदि कोई पाया गया तो उसकी छुट्टी कर दी जाएगी। इसी प्रकार, यदि कोई अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी भी छुट्टी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लगी है लेकिन कहीं-कहीं कर्मचारियों की शिकायतें मिलती हंै और इस पर कार्यवाही करते हुए कुछ कर्मचारियों को निलंबित भी किया जाता है। मुख्यमंत्री रविवार को यहां गुरुग्राम जिला के गांव पहाड़ी में जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

    भ्रष्टाचारी भाजपा नेताओं व अफसरों की होगी छुट्टी

    उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से रोक लिए भी सहयोग की अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि अब नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं, जबकि पहले पर्चियां चलती थी। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दस साल के लिए जेल में बंद हैं और उनके उत्तराधिकारी कहते हैं कि मैरिट को हम नहीं जानते, मैरिट को हम फाड़कर फेंक देते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आपको गलत काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित नहीं करना हैं, बल्कि बैलेट की चोट से जवाब देना है।

    indi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।