हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश WEATHER UPDAT...

    WEATHER UPDATE: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इस दिन होगी झमाझम बारिश!

    Punjab Weather
    WEATHER UPDATE भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इस दिन होगी झमाझम बारिश!

    बारिश के इंतजार में तप गया उत्तर भारत | WEATHER UPDATE

    हिसार। सच कहूँ/संदीप सिंहमार। Punjab, haryana, up, Rajasthan Weather Today: चक्रवाती हवाओं व जलवायु परिवर्तन ने इस बार मौसम का रुख बदल दिया है। (Punjab Weather) भारत मौसम विभाग के पल-पल बदल रहे मौसम अपडेट के बावजूद भी उत्तर भारत लोग बारिश के इंतजार में आसमानी आग से तप रहे हैं ।

     मौसम विभाग के नए अपडेट पर भरोसा किया जाए तो हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर व साथ लगते राजस्थान में 23 जून से 29 जून तक मौसम परिवर्तनशील होगा इस दौरान हरियाणा के राजस्थान के साथ लगने वाले जिलों में 23 व 24 जून को जहाँ बूंदाबांदी होगी वहीं 25 जून से पूरे हरियाणा प्रदेश, दिल्ली व एनसीआर में बारिश होगी फिलहाल भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने हरियाणा के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। WEATHER UPDATE

    Health News: खड़े-खड़े पीते हैं पानी तो याद आएगी एक दिन नानी, जानें क्या हैं नुकसान

    विपरजॉय चक्रवात के शांत होने के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून हवाएं भी अब तेज गति से आगे बढ़ने लगी है।इसका असर आने वाले दिनों में संपूर्ण उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में 30 जून के आसपास मानसून का प्रवेश बताया है। मॉनसून पहुंचने के बाद हरियाणा में औसत बारिश के आसार बताए गए हैं। WEATHER UPDATE

    इस दौरान जून माह में जहां औसत से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं जुलाई माह में औसतन बारिश के संभावना जताई गई है। मॉनसून देरी से आने की एक वजह मौसम वैज्ञानिक प्रशांत महासागर के अलनीनो का प्रभाव भी मान रहे हैं। जब-जब प्रशांत महासागर में अललीनों सक्रिय हुआ है। तब तब उत्तर भारत में ही नहीं संपूर्ण भारत में बारिश कम हुई है। 1991 में तो अललीनों के प्रभाव की वजह से सूखा पड़ा था।

    हरियाणा का बालसमंद रहा सबसे गर्म | WEATHER UPDATE

    राजस्थान की सीमा से सटे बालसमंद का क्षेत्र एक बार फिर हरियाणा में सबसे गर्म रहा है। ढाई दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हिसार अधिकतम तापमान 40.9, भिवानी का तापमान 35.9, महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 36.4, रोहतक का अधिकतम तापमान 33.8 व अंबाला का अधिकतम तापमान 38.4 बना रहा। हालांकि देर सैन्य होते-होते बादलवाई छाने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट भी आई,पर ह्यूमस की स्थिति ने सबको पसीने से तरबतर कर दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here