हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    उ.कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

    930 किलोमीटर तक भरी उड़ान

    सोल। उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों का सिलसिला जारी रखते हुए अपने पूर्वी समुद्री तट पर पश्चिमी क्षेत्र से मंगलवार को एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, दक्षिण कोरियाई सेना ने यह जानकारी दी। जर्मनी में इस सप्ताह के अंत में होने वाले जी-20 देशों के सम्मेलन से पहले इस मिसाइल का परीक्षण उत्तरी प्योंगयांग प्रांत से किया गया है।

    जापानी सरकार ने इस परीक्षण का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह मिसाइल जापान के एक्सक्लूजिव इकोनॉमिक  जोन (ईईजेड) में उतरी है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है। जापान के प्रधानमंत्री शिजो  आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया बार-बार अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनियों की अनदेखी कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इससे पहले पिछले महीने कई मिसाइलों का परीक्षण किया था। यह उत्तर कोरिया का इस साल किया गया ग्यारहवां परीक्षण है। इस बैलिस्टिक मिसाइल ने लगभग 930 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी है।

    जर्मनी में 7 से 8 जुलाई तक जी-20 देशों का सम्मेलन होगा जिसमे अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के नेता उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षण पर लगाम लगाने के प्रयासों पर चर्चा कर सकते है।

    ट्रम्प ने उ.कोरिया के नए मिसाइल प्रक्षेपण के बारे में किया ट्वीट

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के कुछ घंटे बाद कहा कि संभवत: अब चीन उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। ट्रम्प ने ट्वीटर पर कहा कि उम्मीद है कि चीन उत्तर कोरिया के खिलाफ अब कड़े कदम उठाकर इस तरह की बेतुकी कार्रवाई पर रोक लगाने का प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका की चेतावनी के बावजूद एक और बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।