हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Rail Madad Ap...

    Rail Madad App: रेल मदद एप से शिकायतों के समाधान में उत्तर पश्चिम रेलवे तत्पर

    Rail Madad App
    Rail Madad App: रेल मदद एप से शिकायतों के समाधान में उत्तर पश्चिम रेलवे तत्पर

    जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा के साथ ही सफर के दौरान हर मुश्किल एवम शिकायत का निदान करने के लिए रेलवे तत्पर है। इसके लिए रेलवे द्वारा रेल मदद पोर्टल/एप्प (Rail Madad App) पर 247 रेल यात्रियों की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेल मदद पर प्राप्त शिकायतों का समाधान 28 मिनट में कर संपूर्ण भारतीय रेल में तीसरे स्थान पर है। Rail Madad App

    उपरे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 की तरह शिकायत व सुझाव के सभी माध्यमों जैसे-एक्स (ट्विटर), फेसबुक आदि को रेल मदद पोर्टल व उसके एप में समायोजित कर दिया गया है। भारतीय रेलवे रेल मदद (एमएडीएडी- मोबाइल एप्लीकेशन फॉर Desired Assistance डयूरिंग ट्रेवल) पोर्टल से यात्रियों की शीघ्र मदद कर रहा है। अब यात्री मोबाइल, लैपटाप या कंप्यूटर पर ह्यह्यरेल मददह्ण पोर्टल या एप्प के माध्यम से रेलवे तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। रेलवे ने हर समस्या के निस्तारण की समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ, तो शिकायत उच्च अधिकारी तक पहुंचती जाएगी। जवाबदेही भी तय होती है, साथ ही निस्तारण की सूचना भी शिकायतकर्ता को देते हुए उससे फीडबैक भी मांगा जाता है। Rail Madad App

    उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के मार्ग निर्देशन से रेल मदद पोर्टल/एप्प पर 2024 में 01 अप्रैल से 13 अक्टूबर तक प्राप्त सभी 64180 शिकायतों का तुरंत कार्यवाही कर समाधान कर दिया गया है। इस अवधि में शिकायतों के समाधान की औसत अवधि 28 मिनट रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे शिकायतों के निपटान समय में भारतीय रेलवे स्तर पर तृतीय पायदान पर है। इसी अवधि में यात्रियों के फीडबैक का उत्कृष्ट/संतोषजनक का प्रतिशत 81.75 % रहा है। Rail Madad App

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here