हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उत्तर प्रदेश ...

    उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना 9 अक्तूबर को

    Hisar News
    Lok Sabha Election: कौन होगा हिसार लोकसभा का रण-जीत?

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना कल जारी की जायेगी और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे तथा 19 अक्तूबर को उनकी जांंच होगी। तीन नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवम्बर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अमरोहा की नौगाव सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी तथा शेष छह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी।

    नामांकन पत्र कोविड 19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही दाखिल किये जायेंगे ।प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने अपने किसी एक समर्थक के साथ पीठासीन अधिकारी के कक्ष में जा सकेगे । निर्वाचन कार्यालय परिसर में केवल दो वाहन ले जाने की अनुमति होगी । प्रत्याशी जमानत राशि कोषागार में नगद या आॅनलादन भी जमा कर सकते हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।