हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश HTET 2023: हर...

    HTET 2023: हरियाणा में अब सरकारी टीचर भर्ती की तैयारी! क्या आप तैयार हैं?

    HTET 2023
    HTET 2023: हरियाणा में अब सरकारी टीचर भर्ती की तैयारी! क्या आप तैयार हैं?

    चंडीगढ़। HTET 2023: अगर आप भी बेरोजगार हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है। क्योंकि हरियाणा सरकार ने अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। दिसंबर महीने में परीक्षा होनी हैं। बता दें कि हरियाणा टीईटी परीक्षा दिसंबर में आयोजित होंगी, जिसके रजिस्ट्रेशन हरियाणा बोर्ड द्वारा जल्द ही शुरू किये जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पात्र कैंडिडेट्स नीचे दिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं:-

    HTET 2023
    HTET 2023: हरियाणा में अब सरकारी टीचर भर्ती की तैयारी! क्या आप तैयार हैं?

    हरियाणा टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन | HTET 2023

    हरियाणा टीईटी में रजिस्ट्रेशन करने हेतु कैंडिडेट्स सबसे पहलेआॅफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
    इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Haryana TET 2023 Registration पर क्लिक करें।
    अगले पेज पर Register Here पर क्लिक करें।
    फिर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
    लॉगिन करने के बाद आपका एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकेगा।
    आवेदन पूरा करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

    HTET परीक्षा इस दिन होगी? HTET 2023

    हरियाणा एचटीईटी पीजीटी परीक्षा 2 दिसंबर जबकि पीआरटी और टीजीटी के लिए भर्ती परीक्षा 3 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने हाल ही में टीजीटी पंजाबी पाठ्यक्रम को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसने पहले कला, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, गणित, संगीत, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और उर्दू सहित विभिन्न विषयों के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम प्रकाशित किया है।

    हरियाणा टीईटी परीक्षा के तहत तीन स्तरों- PGT, TGT और PRT के लिए भर्तियां होंगी। तीनों ही स्तर के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होंगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही जारी किए जाएंगे।
    ज्यादा जानकारी के लिए हरियाणा टीईटी की आॅफिशियल वेबसाइट-htet.in पर चेक किया जा सकता है। जो परीक्षार्थी परीक्षा देने के इच्छुक हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें समय सीमा से पहले परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 30,000 खाली पदों के लिए भर्तियां की जानी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here