हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Haryana Ration Card: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा में अब इन लोगों के कटेंगे राशन कार्ड, अगर इन्होंने नहीं किया ये काम, मंत्री जी ने जांच भी बिठा दी

    Haryana Ration Card
    Haryana Ration Card: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा में अब इन लोगों के कटेंगे राशन कार्ड, अगर इन्होंने नहीं किया ये काम, मंत्री जी ने जांच भी बिठा दी

    Haryana Ration Card: चंडीगढ़। हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बीपीएल परिवार 500 रुपये का गैस सिलेंडर लेने से कोताही बरत रहे हैं। और सबसे बड़ा आश्चर्य ये है कि 46 लाख में सिर्फ 17 लाख बीपीएल परिवारों ने रजिस्टेशन करवाए है। हरियाणा सरकार को संदेह है कि बीपीएल ये परिवार जानबूझकर आवेदन नहीं कर रहे हैं। और यही कारण है कि सस्ता सिलेंडर देने से पहले खाद्य आपूर्ति विभाग ने भी अपने स्तर पर वेरिफकेशन शुरू कर दी है। ये जानकारी मिलने के बाद राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश ने जांच भी बिठा दी है।

    हरियाणा में 6.36 लाख परिवार बीपीएल सूची से बाहर | Haryana Ration Card

    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 6 लाख 36 हजार से अधिक परिवार अब बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में नहीं आते। इसके बाद अब केवल 46 लाख 14 हजार 604 परिवार ही राज्य की बीपीएल सूची में बचे हैं।
    यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब मात्र दो महीने पहले बीपीएल परिवारों की संख्या 52 लाख 50 हजार 740 थी। यानी इस बीच लगभग 6.36 लाख परिवारों को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।
    सरकार का दावा: आय और संपत्ति की जांच के बाद कार्रवाई
    सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया गया है, उनकी सालाना आय ₹1.80 लाख से अधिक पाई गई है। इसके अलावा, कुछ परिवारों के पास महंगी कारें, ट्रैक्टर या अन्य संपत्तियां दर्ज हैं। इस आधार पर उन्हें पात्रता से बाहर कर दिया गया है।
    अब इन परिवारों को अगस्त माह से मिलने वाली मुफ्त राशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
    फरीदाबाद सबसे आगे, यहां सबसे अधिक कार्ड रद्द
    यदि जिलावार बात करें तो सबसे ज्यादा राशन कार्ड फरीदाबाद जिले में रद्द किए गए हैं। यहां 20,266 परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर किया गया है। इसके बाद पानीपत में 15,502, करनाल में 15,059, और अंबाला में 14,501 कार्ड हटाए गए हैं।
    अन्य जिलों की बात करें तो गुरुग्राम में 14,301, सोनीपत में 12,498, यमुनानगर में 10,964 और कुरुक्षेत्र में 10,278 कार्डों को अमान्य घोषित किया गया है।
    राज्य के अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में कटौती
    बाकी जिलों में भी हजारों कार्ड रद्द हुए हैं। इनमें:-
    रोहतक: 9,210
    कैथल: 8,783
    हिसार: 8,656
    सिरसा: 7,896
    झज्जर: 7,715
    फतेहाबाद: 6,172
    जींद: 5,593
    भिवानी: 5,298
    रेवाड़ी: 4,412
    पलवल: 4,384
    पंचकूला: 2,785
    महेंद्रगढ़: 2,768
    नूंह: 2,604
    चरखी दादरी: 1,568