हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कोरोना संक्रम...

    कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार के करीब,1583 की मौत

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और सोमवार शाम से मंगलवार तक रिकॉर्ड 3835 नये मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार के करीब पहुंच गयी तथा इसके कारण 194 और लोगों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1583 हो गयी है। देश के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक कुल 46711 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1399 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 13161 पहुंच चुकी है।  देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 31967 सक्रिय मामले हैं।
    Coronavirus | महाराष्ट्र गंभीर रूप से प्रभावित
    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से सबसे अधिक गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है और
    • पिछले एक दिन में 1567 नये मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14541 पर पहुंच गयी है।
    • इस दौरान 35 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 583 हो गयी है।
    • राज्य में 2465 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
    पश्चिमी राज्य गुजरात
    • पिछले 24 घंटों के दौरान 376 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
    • गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 5804 हो गयी है।
    • 29 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 319 पर पहुंच गयी है।
    • राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1195 हो गयी है।
    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
    • पिछले 24 घंटों में 349 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 4898 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं ।
    • जबकि मृतकों की संख्या 64 पर बनी रही।
    • अब तक कुल 1431 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।