हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 लाख के पार

    Coronavirus

    रियो डि जेनेरो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटाें के दौरान कोरोना संक्रमण के 51,603 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 28 लाख का आंकड़ा पार कर 28,01,921 हो गयी है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से 1154 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 95 हजार के आंकड़े को पार कर 95,819 पहुंच गयी है। ब्राजील में 19,70,767 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

    Coronavirus in Assam

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमिताें की संख्या के मामले में ब्राजील (28.01 लाख) पहले से ही अमेरिका (47.68 लाख) के बाद दूसरे स्थान पर है। कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या वाली सूची में भी ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो लगातार कोरोना वायरस को एक सामान्य फ्लू बताते आए हैं जिसके कारण उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। बोलसोनारो स्वयं भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि ब्राजील में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।