हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.49 करोड़ के पार

    Coronavirus in India

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और दुनियाभर में इस वायरस से अब तक 1.49 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 616,443 लोगाें की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में आठवें स्थान पर है।

    Corona in Union Territories

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,49,47,428 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 6,16,443 लोगों ने जान गंवाई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 38,99,148 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,41,992 लोगों की मौत हो चुकी है।

    ब्राजील में अब तक 2,159,654 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 81,487 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 37,724 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 11,92,915 हो गयी है। देश में अब तक कुल 7,53,050 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 28,732 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। देश में वर्तमान में 4,11,133 सक्रिय मामले हैं। रूस कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 7,82,040 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,561 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।