हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3453 पहुंची, एक मौत

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 26 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही शुक्रवार को इसकी संख्या बढकर 3453 पहुंच गयी है जबकि अब तक इससे मरने वाले लोगों की संख्या सौ पार हो गयी है। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में छह, कोटा में आठ, पाली में पांच, उदयपुर में दो, झालावाड में दो, अजमेर में दो तथा अलवर में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। इस बीच राज्य में आज एक और कोरोना पाॅजिटिव मरीज की मृत्यु हो गयी। इसके साथ ही इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में सौ लोगों की मौत हो गयी है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 189, अलवर में 19, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में तीन, भरतपुर में 116, भीलवाडा में 39, बीकानेर में 38, चित्तौडगढ में 116, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 21, डूंगरपुर में नौ, हनुमानगढ में 11, जयपुर में 1117, जैसलमेर में 35, जालोर चार, झालावाड 47, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 842, बीएसएफ 22, करौली में चार, कोटा में 231, नागौर में 119, पाली मे 55, प्रतापगढ में चार, राजसमंद सात, सवाई माधोपुर में नौ, सिरोही एक, सीकर मे आठ, टोंक में 136, उदयपुर में 22 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 45 हजार 510 सैंपल लिए जिसमें से 3453 पाॅजिटिव एक लाख 39 हजार 830 नेगेटिव तथा दो हजार 227 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।