हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सरसा सरसा मेडिकल क...

    सरसा मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं अधिकारी : डिप्टी सीएम

    Dushyant Chautala
    सरसा मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं अधिकारी : डिप्टी सीएम

    करीब 1 हजार करोड़ की लागत से 21 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सरसा में प्रस्तावित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ-साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इस बारे में जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए करते हुए यह निर्देश जारी किए।

    उन्होंने इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सरसा में करीब 21 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर लगभग 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे, मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कॉलेज में जहां 100 सीटें एमबीबीएस में दाखिले की होंगी, वहीं हॉस्पिटल 539 बेड का होगा।

    इस अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला  (Dushyant Chautala) ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के लोगों को नजदीक में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि सरसा में यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल बनने से हरियाणा के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ लगते पंजाब और राजस्थान के लोगों को भी इससे लाभ होगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसा के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, इसके लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफा, 4.64 करोड़ रूपये की राशि जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here