हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश ओम बिरला ने प...

    ओम बिरला ने प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ की बैठक

    Om Birla

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के साथ बैठक की। आपको बता दें कि मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक बुधवार को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। जासूसी मामला व अन्य मुद्दो पर विपक्षी दलों के शोर-शराबे की वजह से पूरे सत्र में सदन में कामकाज नहीं हुआ और सिर्फ 22 फीसदी ही काम हुआ है।

    राज्यसभा में अब तक 60 घंटे 28 मिनट का समय बर्बाद हुआ

    राज्यसभा में तीसरे हफ्ते हंगामे की वजह से 21 घंटे 36 मिनट का समय बर्बाद हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक मानसून सत्र शुरू होने से अबतक कुल 78 घंटे 30 मिनट के समय में 60 घंटे 28 मिनट हंगामे की वजह से बर्बाद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गत तीन सप्ताह के दौरान सदन में कुल 17 घंटे 44 मिनट काम हुआ है जिनमें से चार घंटे 49 मिनट सरकारी विधेयकों पर व्यय हुआ, तीन घंटे 19 मिनट प्रश्नकाल में व्यय हुए और चार घंटे 37 मिनट में कोविड-19 संबंधी मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।