हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा Assembly Elec...

    Assembly Election 2024: दूसरे दिन रानियां से इस उम्मीदवार ने किया नामांकन

    Kharkhoda News
    Nomination

    Assembly Election 2024: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार जिला में एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन नेशन लोकदल से अर्जुन चौटाला ने अपना नामांकन भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि संबंधित रिटर्निग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों का नामांकन पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए है। Sirsa News

    उन्होंने बताया कि 45-सरसा विधानसभा के नामांकन पत्र स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 40 में प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार 44-रानियां विधानसभा के नामांकन पत्र स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 32 (प्रथम तल), डबवाली विधानसभा के नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय डबवाली कमरा नंबर 4, ऐलनाबाद विधानसभा के नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय ऐलनाबाद के कोर्ट रुम तथा कालांवाली विधानसभा के नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय कालांवाली के कमरा नंबर 11 में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच नागरिकों को नामांकन कक्ष में जाने इजाजत रहेगी। उम्मीदवारों के वाहन भी नामांकन स्थान से 100 मीटर की परिधि से दूर रहेगा। सभी उम्मीदवारों व उनके साथ आने वाले नागरिकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी हिदायतों का पालन करना होगा। Sirsa News

    Kisan Credit Card Scheme: बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड से लोन नहीं मिलने पर किसानों ने बैंक के आगे द…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here