हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश UP: रामपुर मे...

    UP: रामपुर में हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत

    CAA NRC Protest

    उत्तर प्रदेश में हिंसा में अब तक नौ लोगों की मृत्यु (CAA NRC Protest)

    • सीलमपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

    नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर (CAA NRC Protest) उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में भड़की हिंसा में अब तक नौ लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 43 पुलिस कर्मियों समेत 75 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य में लखनऊ समेत कई जिलों में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे है लेकिन तनाव व्याप्त है। पुलिस ने प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, हापुड़, लखनऊ, बाराबंकी समेत प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हुई हिंसा के मामले में करीब 10000 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

    उत्तर प्रदेश में 10000 से ज्यादा लोगों पर मामले दर्ज (CAA NRC Protest)

    नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले तीन दिन से हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद शनिवार को अन्य इलाकों में शांति रही लेकिन रामपुर सुलग उठा। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां कहा कि प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी ,इसके बावजूद उलेमाओं ने लोगों को प्रदर्शन के लिये घरों से निकलने का आहवान किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने एक पुलिस जीप के अलावा आठ अन्य वाहनों को भी फूंक दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में एक शख्स की मौत की खबर भी आ रही है।

    योगी ने आनंदीबेन से मुलाकात कर राज्य के हालतों की दी जानकारी

    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके प्रदेश के मौजूदा हालातों की जानकारी दी।
    • आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया
    • मुख्यमंत्री ने सुबह राज्यपाल आनंदीबने पटेल से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा हालत की जानकारी दी।
    • उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पिछले दो दिनों से जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
    • राजधानी लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा का माहौल है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।