हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश जौनपुर में ला...

    जौनपुर में लाठी से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या, तीन गिरफ्तार

    Arrested

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रामपुर क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर हुऐ विवाद में एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रामपुर क्षेत्र के औरा गांव की नई अनुसूचित जाति बस्ती के रामू और भगवान दास के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर गुरुवार की देर रात शराब के नशे में रामू (55) और रवि गौतम के बीच शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। रवि गौतम, भगवान दास और उनके करीबी त्रिभुवन ने हमलाकर लाठी-डंडे से पीटकर रामू को मरणासन्न कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पास-पड़ोस के लोग जाग गए। घटना की सूचना थाने पर दी।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुरी तरह से घायल रामू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतक के पुत्र विजय गौतम की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौच व गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।