हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सहकारी समितिय...

    सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    Jaipur News

    सहकार सदस्यता अभियान : एसएसओ आईडी के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन

    हनुमानगढ़। सहकार सदस्यता अभियान के अंतर्गत आमजन सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए सहकारिता विभाग की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से समन्वय कर एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। Hanumangarh News

    सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण ने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता आवेदन पत्र का लिंक राज सहकार पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही, पैक्स व्यवस्थापक या केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा में सम्पर्क कर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है। सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक व्यक्ति लिंक पर जाकर एसएसओ आईडी के माध्यम से अथवा सीधे ही एसएसओ आईडी पर लॉगिन कर स्वयं ही ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए केवल जनाधार नम्बर की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि सहकारिता के खुली सदस्यता के सिद्धान्त के अंतर्गत अठारह वर्ष या अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जो संबंधित सहकारी समिति के कार्यक्षेत्र का निवासी हो, ऑनलाइन आवेदन कर समिति की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में 2 से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है। अभियान के अंतर्गत युवाओं और महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। सहकारी समितियों की सदस्यता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन का विकल्प भी खुला रखा गया है। Hanumangarh News