हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Saint Dr. MSG...

    Saint Dr. MSG ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वायरल हो रहा शानदार अंदाज में गुरु जी के वचन

    Saint MSG

    पूज्य गुरुजी के शुभागमन पर झूमी छत्तीसगढ़ की साध-संगत

    बरनावा (सोनू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने कल यूटयूब चैनल पर लाइव आकर साध-संगत को दर्शन दिए व रूहानी वचनों से मार्गदर्शन किया। पूज्य गुरु जी का कल का वीडियो सोशल मीडिया में आते ही धमाल मचा दिया है। जिसे देख हर कोई उनका फैन हो जाता है। वीडियो में पूज्य गुरु जी शानदार अंदाज में भजन गाते है, जिसे देखकर हर कोई उनका कायल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पूज्य गुरु जी का वीडियो मैंने खुद भी सुना और हमारी कॉलोनी में रह रहे लोगों को भी सुनाया, जिसे सुनकर सब एक स्वर में बोले वाह भाई कमाल कर दिया है।

    गौरतलब हैं कि पूज्य गुरु जी ने समाज में फोन के हो रहे गलत इस्तेमाल, और बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है इन सब पर विस्तार से बताया है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी बरनावा आश्रम से यूटयूब चैनल पर लाइव आकर साध-संगत को दर्शन दे रहे हैं और रूहानी वचनों से मालामाल कर रहे हैं। पूज्य गुरु जी के दर्शन पाकर साध-संगत अपने-अपने क्षेत्रों में मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में स्थित शाह सतनाम जी मोक्षपुर धाम, बैकुंठपुर में साध-संगत ने अपने सतगुरु के प्रेम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गुरुयश गाकर नामचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान बैकुंठपुर, कल्हारी और करौटी की साध-संगत ने शिरकत करते हुए अपने सतगुरु का नाच-गाकर शुकराना किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here