हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साध-संगत ने न...

    साध-संगत ने नाच गाकर किया अपनी खुशी का इजहार

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से ऑनलाइन रूबरू होकर दर्शनों से हुई निहाल साध-संगत

    • ‘बाप सै यूं सारेया का, अर बाप रवैगा’ कविता के माध्यम से दिया बड़ा संदेश
    • सेवादारों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली की पूज्य गुरु जी ने की प्रशंसा

    नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा ऑनलाइन गुरूकुल के माध्यम से चौधरी देवी लाल स्कूल में फरमाए गए पावन भंडारे रूपी रूहानी सत्संग में हजारों की तादाद में साध-संगत पहुंची। युवाओं ने पूज्य गुरु जी से गुरूमंत्र लेकर सामाजिक बुराइयां, नशा आदि छोड़कर बुराइयों से तौबा की। ऑनलाइन गुरूकल के माध्यम से पूज्य गुरू जी ने विभिन्न राज्यों में बैठी साध-संगत को अपने पावन दर्शनों से निहाल किया। इसी दौरान जब नरवाना की बारी आई तो पंडाल में मौजूद साध-संगत ने जोर से ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा लगाकर और एक हरियाणवी गीत ‘मां नसीब कौर का जाया ए, आठारा साल में आया ए’ बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

    यह भी पढ़ें:– साध-संगत की अरदास: पापा जी आप हमेशा के लिए हमारे बीच आ जाइये

    वीडियो कैमरा मैनोें ने हजारों की संख्या में पहुंची साध-संगत को जब अपने कैमरों द्वारा पूज्य गुरू जी से ऑनलाइन रू-ब-रू करवाया तो पूज्य गुरू जी ने फरमाया की सेवादारों ने रंगोली के माध्यम से राम-राम बापू और डेप्थ का डिजाइन के साथ साथ ‘जागो दुनिया दे लोगों’ बनाकर एक संदेश देने का प्रयास किया है। पूज्य गुरु जी ने विशेषकर रंगोली की प्रशंसा करते हुए अपने पवित्र मुखारविंद से वचन फरमाए कि बड़े अच्छे लग रहे हैं हमारे बेटे बेटियां। बहुत ही सुंदर लग रहे हो। बहुत ही सुंदर आप ने रंगोली बनाई है। डेप्थ कैंपेन को आपने बहुत ही अच्छा दर्शाया है। जिन बच्चों ने इसे बनाया उनको भी आशीर्वाद।

    साध-संगत द्वारा हाथों में लिए गुब्बारों का भी विशेष जिक्र किया कि कहीं सफेद, कहीं गुलाबी, पूज्य गुरू जी द्वारा अपने पवित्र मुखारबिन्द से साध-संगत को अनमोल वचन फरमाने पर साध-संगत मस्ती में झूम उठी। सत्संग की समाप्ति पर कुछ ही मिनटों में साध-संगत को लंगर भोजन और बूंदी का प्रसाद दिया गया । इस अवसर पर 45 मेंबर जिम्मेदार भाई व बहने, आईटी विंग के जिम्मेदार भाई व सेवादार, ब्लॉक भंगीदास, गांव शहरों के भंगीदास, 15 मेंबर, 25 मेंबर वह शहर के गणमान्य लोग सहित हजारों की संख्या में साथ संगत मौजूद थी।

    नशों को कहा बाय-बाय, भविष्य में नशा न करने का किया प्रण

    पावन भंडारे के आॅनलाइन गुरुकुल रूहानी सत्संग के दौरान युवाओं में भाई जोश देखने को मिला। हजारों युवाओं ने पूज्य गुरु जी से नाम की अनमोल दात लेकर नशों को बाय-बाय कहा और भविष्य में नशों ने दूर रहने का प्रण भी किया। इस दौरान पूज्य गुरु जी ने भी युवाओं को नशों से दूर रहने के भी टिप्स दिए। और जिंदगी को मानवता के कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here