हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना के मद्...

    कोरोना के मद्देनजर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में केवल छह बेंच

    suprime court

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में सीमित सुनवाई के निर्णय के तहत सोमवार को आधी से भी कम बेंच बैठेगी। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को केवल छह बेंच बनाई गई हैं। आम तौर पर सामान्य दिनों में कम से कम 14 बेंच काम करती हैं। शीर्ष अदालत की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, सोमवार की सुनवाई के लिए संशोधित कॉज लिस्ट आज शाम जारी की जाएगी, जबकि 17, 18 और 19 मार्च की सुनवाई के लिए बेंच और मामलों की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शीर्ष अदालत ने केवल अति महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में इस बाबत जानकारी दी गई थी।

    सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर हर हफ्ते समीक्षा करेगा  | Coronavirus

    अधिसूचना के अनुसार, शीर्ष अदालत में सोमवार से केवल अति महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जानी है और उन मुकदमों से संबंधित वकीलों और पक्षकारों को ही अदालत में प्रवेश की अनुमति होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के गत पांच मार्च की स्वास्थ्य संबंधी अधिसूचना के मद्देनजर चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करके यह निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर हर हफ्ते समीक्षा करेगा और उसके अनुकूल नयी अधिसूचना जारी करेगा। इस दौरान त्वरित मामलों का विशेष उल्लेख मेंशनिंग आॅफिसर के पास किया जाएगा। अधिसूचना में वकीलों, पक्षकारों और मीडियाकर्मियों आदि से आग्रह किया गया है कि वह आवश्यकता पड़ने पर ही अदालत का रुख करें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।