हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा सरसा में ओटू ...

    सरसा में ओटू हेड के सभी गेट खोले

    Sirsa News
    हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के कारण तीनों राज्यों से गुजरने वाली घग्गर नदी उफान पर है।

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के कारण तीनों राज्यों से गुजरने वाली घग्गर नदी उफान पर है। घग्गर नदी (Ghaggar River) हरियाणा के सरसा जिले में ओटू हैड से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करती है। सरसा जिला प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंगलवार को ओटू हैड से सारा पानी राजस्थान की ओर निकाल दिया। ओटू हैड के सारे गेट खोल दिए गए। Sirsa News

    घग्गर नदी का जलस्तर मंगलवार दोपहर 12 बजे बढ़कर 60373 क्यूसेक तक पहुंच गया। बीते 12 घंटे में ही ओटू हेड पर घग्गर में 12 हजार क्यूसेक पानी बढ़ गया। मंगलवार दोपहर तक घग्गर नदी के अंदर गुहला चीका में 60373, खनौरी में 12900 और चांदपुरा हैड पर 7474 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

    ओटू हैड में पानी 800 क्यूसेक, फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं | Sirsa News

    घग्गर नदी में ज्यादा पानी आने की संभावना के चलते प्रशासन ने मंगलवार को ओटू हैड से पानी नहरों में छोड़ दिया। साथ ही सारा पानी राजस्थान की ओर निकाल दिया। मंगलवार को ओटू हैड में 800 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बुधवार तक 8 से 10 हजार क्यूसक पानी के आने की संभावना है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजीत हुड्डा ने बताया कि बुधवार तक 8 से 10 हजार क्यूसेक पानी ओटू हैड में आने की संभावना है।

    उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अपनी ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। ओटू हैड को आज पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुहला चीक्का हैड में 61730 क्यूसेक पानी, खनौरी हैड में 13425 क्यूसेक पानी, चांदपुर हैड में 10 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने के कारण घग्घर का जलस्तर बढ़ा है। ओटू हैड में 800 क्यूसेक पानी है। बुधवार तक सरसा में 8 से 10 हजार क्यूसेक पानी आने की संभावना है। प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को टालने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। Sirsa News

    सरसा में घग्घर की क्षमता करीब 25 हजार क्यूसेक पानी की है। अगर इससे ज्यादा पानी आता है तो घग्घर से निकलने वाली नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। घग्गर नदी में ज्यादा पानी आने की संभावना के चलते आज प्रशासन ने ओटू झील का सारा पानी राजस्थान की ओर निकाल दिया। साथ ही ओटू हैड से निकलने वाली नहरों में 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। फिलहाल घग्गर नदी में 800 क्यूसेक पानी है, जिससे फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है।

    यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here