हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चाबी से सन्दू...

    चाबी से सन्दूक-अलमारी के ताले खोल आभूषण-नकदी पर हाथ साफ

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    बाखल में सोते रहे गृह स्वामी व परिवार के सदस्य

    हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र के गांव खेदासरी में रात्रि को एक घर में घुसे चोर चाबी से सन्दूक व अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। खास बात यह कि वारदात के समय गृह स्वामी व परिवार के सदस्य बाखल में सो रहे थे। सुबह सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। इस संबंध में रावतसर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार अशोक (26) पुत्र महावीर जाट निवासी गांव खेदासरी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि एक अक्टूबर की रात्रि को करीब 10.30 बजे वह व परिवार के सदस्य घर की बाखल में सो गए। अगले दिन दो अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्य उठे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। सार-सम्भाल की तो सन्दूक-अलमारी में रखे हुए सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, सोने की दो चूड़ी, सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की एक चेन, सोने की 6 बिन्टू एवं करीब 250 ग्राम चांदी के आभूषण जिसमें सिक्के, पायजेब, चांदी का नारियल तथा चार हजार रुपए गायब मिले।

    अज्ञात चोर रात्रि के समय घर में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गया। चोर ने अलमारी व सन्दूक को चाबी से ही खोला, क्योंकि अलमारी-सन्दूक की चाबी कमरे के अन्दर ही रखी हुई थी। उसने अपने स्तर पर चोर की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    De-addiction Campaign: भट्ठा कॉलोनी में जागरूकता रैली निकालकर नशे से दूर रहने का दिया सन्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here