हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Punjab Weathe...

    Punjab Weather: पंजाब के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें, कब बारिश से मिलेगी राहत

    Himachal Weather
    हिमाचल प्रदेश में मई में मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े।

    चंडीगढ़। मौसम विभाग ने सोमवार को पंजाब के 15 जिलों में आॅरेंज (Punjab Weather) अलर्ट जारी किया है। ये सभी मालवा क्षेत्र के जिले हैं। जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बारिश और ओले भी गिरेंगे। राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूवार्नुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खराब मौसम से गेहूं की फसल को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।

    आॅरेंज अलर्ट …

    आॅरेंज अलर्ट जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। 4 अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और 5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा।

    दिन में धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली | Punjab Weather

    रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब के फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    14.5 मिमी बारिश होशियारपुर में हुई

    रविवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश में सबसे ज्यादा 14.5 मिमी बारिश होशियारपुर में दर्ज की गई। रोपड़ में 6.5 मिमी, पटियाला में 3.1, चंडीगढ़ में 6.2, अमृतसर में 2.8 और लुधियाना में 7.8 मिमी, जालंधर में 7.5 मिमी बारिश हुई है। पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here