हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home चंडीगढ़ सरपंचों, नंबर...

    सरपंचों, नंबरदारों, नगर पार्षदों की ऑनलाइन लॉगिन आईडी बनाने के आदेश

    Chandigarh News
    Chandigarh News: सरपंचों, नंबरदारों, नगर पार्षदों की ऑनलाइन लॉगिन आईडी बनाने के आदेश

    95 प्रतिशत से अधिक आईडी पहले से हैं तैयार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने शनिवार को विभाग के अधिकारियों को अप्रैल 2025 के अंत तक सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों (एम.सी) की ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज का कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। पंजाब स्टेट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (पी.एस.ई.जी.एस.) के बोर्ड आॅफ गवर्नर्ज़ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री अरोड़ा ने बताया कि नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल 43,321 सरपंचों, नंबरदारों और एम.सीज़. की ऑनलाइन आई.डीज़ बनाई जा चुकी हैं ताकि वे आवेदन और प्रमाण-पत्रों की ऑनलाइन तस्दीक कर सकें।

    विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि सरपंचों, नंबरदारों और एम.सीज़. की 41,000 (लगभग 95 प्रतिशत) से अधिक आॅनलाइन लॉगिन आई.डीज़ पहले ही तैयार की जा चुकी हैं। उन्होंने मंत्री को भरोसा दिया कि राज्य के सभी स्थानीय प्रतिनिधियों की लॉगिन आई.डीज़ इस महीने के अंत तक बना दी जाएंगी।

    डोरस्टेप डिलीवरी फीस 50 रुपये की | Chandigarh News

    अरोड़ा ने बताया कि नागरिक केंद्रित सेवाओं को सभी नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाते हुए राज्य सरकार ने डोरस्टेप डिलीवरी फीस 120 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दी है। उन्होंने बताया कि इस कदम के तहत राज्य के निवासी हेल्पलाइन नंबर-1076 पर कॉल करके घर बैठे 406 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। डिलीवरी फीस में कटौती का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कमजोर वित्तीय हालात वाले नागरिक भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

    यह भी पढ़ें:– School Bus Accident: स्कूल बस नाले में गिरी, कोई हताहत नहीं