हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश कोरोना से जंग...

    कोरोना से जंग की असली योद्धा है पुलिस : शिवराज

    CM Shivraj Singh Chauhan

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के भिन्न-भिन्न शहरों के पुलिसकर्मियों से टेलीफोन पर बातचीत की। (CM Shivraj Singh Chauhan) इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाल-चाल जाने और उनके शहरों में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली। इस बातचीत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे पुलिसकर्मी असली योद्धा के रूप में सामने आए हैं।

    वे खुद के प्राणों को संकट में डालकर दूसरों को बचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध युद्ध में पुलिसकर्मी रियल हीरो हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान उनसे कहा कि वे अपने काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान आवश्यक रूप से रखें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।