हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    भूमध्य सागर में नाव डूबने से 90 से अधिक प्रवासियों की मौत

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    जिनेवा। भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव के पलट जाने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ने बताया कि इस घटना के समय नाव लीबिया से प्रवासियों को लेकर जा रही थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भूमध्य सागर में एक और त्रासदी में 90 से अधिक लोग मारे गए हैं। यूरोप ने यूक्रेन से 40 लाख शरणार्थियों को शरण देने के लिए अपनी उदारता और क्षमता साबित कर दी है।

    अब इस बात पर तत्काल विचार करना चाहिए कि इसे संकटग्रस्त अन्य शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए कैसे लागू किया जाए और जो इसके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। उधर, मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (एमएसई या डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स) सहायता समूह ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि प्रवासियों को लेकर नाव ‘कई दिन पहले’ लीबिया से रवाना हुई थी। एमएसई ने कहा, ‘वाणिज्यिक टैंकर एलेग्रिया 1 ने आज सुबह केवल चार लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की। नाव में 100 लोग सवार थे।’ सहायता समूह ने इटली और माल्टा से बचे हुए प्रवासियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए सहायता करने की अपील की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here