हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश स्व. सुषमा स्...

    स्व. सुषमा स्वराज और अरूण जेटली को पद्म विभूषण पुरस्कार

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2020 के लिए अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस, पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

    मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रह चुके अनिरूद्ध जगन्नाथ को भी पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। शास्त्रीय गायक चन्नूलाल मिश्रा, मुक्केबाज मैरी कॉम और पेजावर मठ के दिवंगत प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 के लिए भी राष्ट्रपति ने 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।