हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत का खून...

    पानीपत का खूनी हाइवे! सड़क किनारे एक्सरसाइज कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    पानीपत… सन्नी कथूरिया‌। हरियाणा के पानीपत (panipat road accident) में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सनौली के गांव कुराड़ के बाहर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे व्यायाम कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को तुरंत वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस, परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

    सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि वह गांव कुराड़ का रहने वाला है। उसका लड़का अंकित(21) था। जोकि गांव के रहने वाले रवि (21) पुत्र कश्मीरी के साथ रोजाना की तरह घूमने के लिए गांव से सड़क के रास्ते मेन रोड पर पहुंचे। मंगलवार सुबह 5:15 बजे दोनों घूमने के लिए देशवाल अकादमी के पास मुख्य मार्ग पर गए थे। इसी दौरान वहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया। उसने दोनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों बच्चों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here