हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रक्तदान कर इं...

    रक्तदान कर इंसानियत की सेवा में लिया हिस्सा

    blood-Doantion

    बलजिन्द्र सिंह
    मुद्दकी। ऐतिहासिक कस्बा मुद्दकी के वार्ड नं: पांच के निवासी पेंटर जसविन्दर सिंह काला की पत्नी अमनदीप कौर का पैर जल जाने के कारण गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कॉलेज और रिसर्च सैंटर के वार्ड नंबर: 39 के वर्ण वार्ड में उपचाराधीन होने के कारण खून की सख़्त जरूरत थी। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स के जिम्मेवारों के पास किसी भाई ने रक्त के लिए अपील की तो 15 मैंबर रणदीप सिंह नीला इन्सां पुत्र प्रेमी ओम प्रकाश इन्सां निवासी फरीदकोट ने खुद जाकर खून दान कर इंसानियत का फर्ज निभाया।

    अमनदीप कौर के पति जसविन्दर सिंह ने रणदीप सिंह इन्सां का धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य हैं आपके पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, जिनके वचनों पर चलते हुए आप मानवता भलाई के कार्यों में हिस्सा ले रहे हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।