हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    राम-नाम जपने में पंजाब का पटियाला ब्लॉक आगे

    Motivational

    सुमिरन मुकाबला। देश-विदेश के 593 ब्लॉकों के 2,21,552 सेवादारों ने 48,06,501 घंटे किया सुमिरन

    • हरियाणा का ब्लॉक कल्याण नगर दूसरे स्थान पर
    • टॉप-10 में पंजाब के 6 और हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने बनाई जगह
    • विदेशों में 1164 सेवादारों ने 33,096 घंटे किया सुमिरन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 जुलाई से 15 जुलाई-2020 तक देश-विदेश के 593 ब्लॉकों के 2,21,552 सेवादारों ने 48,06,501 घंटे राम-नाम का जाप किया। टॉप-10 में इस बार भी पंजाब के 6 और हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने जगह बनाई है। सुमिरन मुकाबले में पंजाब के ब्लॉक पटियाला ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि हरियाणा का ब्लॉक कल्याण नगर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं बात विदेशों की करें तो विभिन्न ब्लॉकों के 1164 सेवादारों ने 33,096 घंटे सुमिरन किया है। प्रथम स्थान पर रहे पटियाला ब्लॉक के 6629 सेवादारों ने 2,57,475 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरे स्थान पर रहे कल्याण नगर ब्लॉक के 4031 सेवादारों ने 2,55,802 घंटे सुमिरन किया है।

    Dera-sacha-sauda

    इन राज्यों में ये ब्लॉक रहे प्रथम

    सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में ब्लॉक पटियाला ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा में ब्लॉक कल्याण नगर, राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक इन्द्रपुरी, हिमाचल प्रदेश में सिरमौर, दिल्ली में ब्लॉक मुस्तफाबाद, उत्तराखंड में रूड़की, मध्यप्रदेश में श्योपराु, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्टÑ में पुने, गुजरात में अहमदाबाद, कर्नाटका में बैंगलोर ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 1164 सेवादारों ने 33,096 घंटे राम-नाम का जाप किया।

    पूरे भारतवर्ष में टॉप-10 ब्लॉक

    ब्लॉक              मेंबर              सुमिरन (घंटों में)

    • पटियाला          6629              2,57,475
    • कल्याण नगर    4031               2,55,802
    • बठोई डकाला     6062              1,84,034
    • सरसा             11585            1,79,251
    • भुनरहेड़ी          3582               1,10,057
    • लुधियाना        2531               1,05,224
    • बठिंडा           2643                  92,696
    • टोहाना          1996                   65,153
    • बलवेड़ा          3548                  65,017
    • कैथल           1779                  58,215

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।