एमएसजी महा रहमोकर्म माह: पूज्य गुरु जी की ओर से सेवा का महाकुुंभ जरूरतमंदों के लिए बना वरदान
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Free Health Check-Up Camps: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी महा रहमोकर्म माह की खुशी में बुधवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में लीवर रोग व काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी व सी) की नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में पीडियाट्रिक गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. नितिन मोहन, गैस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट डॉ. आशीष राठौड़, एमडी मेडिसिन डॉ. मीनाक्षी, डॉ. मोनिशा और डॉ. सागर ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें उचित परामर्श व उपचार संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ. एम. रवि कुमार, डॉ. बिजोय परदा और डॉ. रूपेश कुमार ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का उपचार किया, जिससे कई रोगियों को प्राकृतिक तरीके से राहत मिली। शिविर के दौरान शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की प्रारंभिक जांच, ब्लड प्रेशर मापन सहित अन्य आवश्यक टेस्ट किए।
वहीं, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार बहन-भाइयों ने मरीजों की सहायता और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा इन सभी नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का खर्च अपनी नेक कमाई से वहन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले दिनों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
आगामी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों की सूची | Free Health Check-Up Camps
- 5 फरवरी: बच्चों के रोगों की जांच
- 6 फरवरी: नि:संतान दंपति (महिला व पुरुष) की जांच
- 7 फरवरी: पित्ते की पथरी, बवासीर, भगंदर एवं प्लास्टिक सर्जरी संबंधी जांच
- 8 फरवरी: गुर्दे की पथरी, पेशाब की नली व थैली की पथरी तथा गुर्दा रोगों की जांच
- 9 फरवरी: न्यूरो सर्जरी व न्यूरोलॉजी की जांच
- 10 फरवरी: कैंसर रोगों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:– डोईवाला बल्लेवाला क्रशर जोन में आबादी से पैरा मीटर पैमाइश में हो गया बड़ा खेल!















