हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पी सी शर्मा भ...

    पी सी शर्मा भी कोरोना संक्रमित निकले, अस्पताल में भर्ती

    PC Sharma also got corona infected, hospitalized
    भोपाल l कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। शर्मा ने कल देर रात ट्वीट के माध्यम से स्वयं यह जानकारी देते हुए कहा कि वे कोरोना संक्रमित निकले हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। श्री शर्मा ने उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है। चिरायु अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पिछले शनिवार से भर्ती हैं। इसके अलावा राज्य के मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और अनेक विधायक कोरोना संक्रमण के चलते यहां अस्पताल में भर्ती हैं। राज्य के इंदौर निवासी मंत्री तुलसीराम सिलावट और एक अन्य मंत्री राम खेलावन भी कोरोना संक्रमण के शिकार होने के चलते इलाज करवा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने श्री पी सी शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।