हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 9 साल में केन...

    9 साल में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से जुड़े लोग- जसवंत सैनी

    Kishanpur Baral News

    किशनपुर बराल (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित सियाराम फार्म हाऊस में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 9 वर्ष कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने ऊर्जा, सड़क, कृषि एवं जन कल्याणकारी मॉडल की उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प कर दिया है। वहीं सीमाओं की रक्षा व विश्वस्तरीय मुद्दों पर सक्रियता से देश का गौरव व स्वाभिमान बढ़ा है।

    उन्होंने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। उन्होंने कहा सबका मुफ्त में कोरोना टीकाकरण किया गया। यह देश के लोगों के लिए गर्व की बात है। निशुल्क राशन सहित तमाम योजनाओं का लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बटन दबाते हैं तो किसान के खाते में पूरा पैसा जाता है।उन्होंने कहा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में गरीब के लिए पक्का घर, शुद्ध पेयजल और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। किसान सम्मान निधि शुरू की गई। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। कहा कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तरीके से देश का पीएम के पद पर रहते हुए 9 साल में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये जनता को लाभान्वित किया है। इसी के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं का प्रबुद्ध सम्मेलन कराया गया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान (Sahendra Singh Chauhan) ने सम्मेलन में आये प्रबुद्ध लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2017 से 2022 के बीच में भाजपा सरकार के द्वारा क्षेत्र का सबसे ज्यादा विकास के कार्य हुए है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भाजपा के आदर्श है। भाजपा ने चौधरी चरण सिंह का हमेशा सम्मान करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज देश सुरक्षित हाथों में है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 9 सालों में सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है।

    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा एंड ने किया।

    इस दौरान जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर, पूर्व राज्यमंत्री सहाब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, नीरज शर्मा, डॉ कुलप्रकाश, सुदेश चौहान, एंड हरबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, निशांत किरठल, राकेश जैन, अश्विनी त्यागी, जिला पंचायत सदस्य डॉ जयकुमार, अमित चौधरी, सुदेश चौहान, डॉ विनय त्यागी, नितिन चौधरी, मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, कपिल देव, सचिन मलिक, राजीव धामा, सत्यबीर बड़का, अमित जैन, विक्रम राणा, राजीव तोमर आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– डिलीवरी के दौरान जुड़वाँ नवजात बच्चो की मौत, परिजनो का हंगामा, अस्पताल सील

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here