हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    विश्व के 188 देशों के लोग कोरोना से संक्रमित

    Coronavirus

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दिन प्रतिदिन तेजी से पांव पसारते जा रहा है और दुनिया भर में कम से कम 188 देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। इस वायरस से अब तक करीब 1.62 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 6,47,910 लोगाें की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर है।

    अमेरिका में कोरोना से अब तक 42,33,825 लोग संक्रमित

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,199,931 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 647,910 लोगों ने जान गंवाई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 42,33,825 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,46,934 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 24,19,091 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 87,004 लोगों की मौत हो चुकी है।

    7964 new cases of corona infection in the country, 11264 disease free

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 49,931 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 14,35,453 हो गयी है। देश में अब तक कुल 9,17,568 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 32,771 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 8,11,073 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,249 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।