हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भाजपा से जनत...

    भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है: कांग्रेस

    Pehwa
    Pehwa भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है: कांग्रेस

    पेहवा (जसविंद्र सिंह)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट वीरभान बाखली ने अपने निजी कार्यालय में बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को उसकी दमनकारी नीतियों के कारण लोकसभा चुनावों में हरियाणा प्रदेश की जनता से मुहं की खानी पड़ी। जनता जनार्दन ने पांच सीटें कांग्रेस को देकर साबित कर दिया कि भाजपा से उनका मोह भंग हो चुका है और एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता की बागडोर सम्भालना चाहती है।

    लोकसभा चुनावों में जगह जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार से बैरंग लौटना पड़ा। भाजपा सरकार देश के संविधान को खत्म करके तानाशाही से सत्ता चलाने के मूड़ में है,लेकिन भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में अफसरशाही से हर वर्ग परेशान है,लेकिन भ्र्ष्टाचार में लिप्त भाजपा उस पर जानबूझकर अंकुश नहीं लगाना चाहती,ताकि भ्र्ष्टाचार के छींटों से खुद को बचा सके। बाखली ने कहा आये दिन देश प्रदेश में सरेआम हत्याओं का सिलसिला जारी है,चोर दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं से गैंग रेप की बढ़ती घटनाओं से बहु बेटियां खुद को महफूज नहीं समझ रही,उनके दिलों में भय का वातावरण बना हुआ है।

    देश व प्रदेश में भाजपा के प्रति बढ़ते रोष से जाहिर है केंद्र की गठबंधन सरकार कभी भी टूट सकती है। भाजपा कार्यकाल में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। फैमिली आईडी,बुढापा पैंशन, एनडीसी जैसी सुविधाओं के लिए पात्र लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। सरकारी हस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को आर्थिक तंगी होते हुए भी निजी हस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। सरकार द्वारा बनाये आयुष्मान कई गम्भीर बीमारियों में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। हल्का पिहोवा में भाजपा कार्यकाल में बने 50 बैड के हस्पताल का शुभारम्भ नहीं हुआ और लम्बे समय से निर्माणाधीन ड्रेन पुल एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। । बढ़ते पेपर लीक मामले भाजपा सरकार के भ्र्ष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। बाखली ने कहा कि विधानसभा में हर बार बाहरी उम्मीदवार से हल्के की जनता ऊब चुकी है,जिसके कारण पिहोवा हल्का विकास के मामले में पिछड़ चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का बनना तय है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here