हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य अंबाला में 47...

    अंबाला में 47 डिग्री तक पहुंचा पारा

    Heat Stroke Sachkahoon

    लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला में लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग बेहाल हो रही है। आसमान से बरस रही आग से तापमान में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी के साथ लू (Heat Stroke) के थपेड़े अब झुलसाने लगे हैं। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लोगों ने दिन के समय अब बाहर निकलना बंद कर दिया है। सूर्य देवता की तपिश सुबह से ही झुलसा रही है। सूरज ढलने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलती है। वहीं चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। खासकर महिलाएं व बच्चे छतरी, चुन्नी, दुपट्?टा का सहारा ले रहा हैं। वहीं, मिनट-मिनट में सूख रहे गले को लोग ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक व शिकंजी पीकर तर कर रहे हैं।

    यह बरतें सावधानी

    •  जब भी घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें।
    •  दिन में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीयें।
    •  तेज मिर्च मसालेदार, तले हुए एवं गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
    •  तेज धूप से बचाव करके ही घर से निकलें, सिर और त्वचा को बचाएं।
    •  आंखों को बचाने के लिए चश्मा लगाएं, त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं।
    •  सूती वस्त्र पहनें, ठंडे पानी से स्नान करें।
    •  सुबह जल्दी उठकर वॉक करें ताकि शुद्ध और ताजी हवा फेफड़ों को मिल सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here