हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विधानसभा चुना...

    विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगी जनता :सीपी जोशी

    CP Joshi
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया

    जयपुर/सवाईमाधोपुर(सच कहूं न्यूज)। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा (BJP) की दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक सोमवार को संपन्न हुई। दो दिन चली इस बैठक के आठ सत्रों में मुख्य रूप से कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार सहित तुष्टिकरण, राजनैतिक वंशवाद , पेपर लीक प्रकरण और किसान कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी जैसे मुद्दे मुख्य रहे। बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

    इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कहा कि विजय संकल्प बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में तीन सत्र आयोजित हुए, जबकि दो दिन में कुल आठ सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना और रोडमैप तैयार किया गया। कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने महासंघर्ष का संकल्प लिया है।

    सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के वंशवाद, तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। विजय संकल्प बैठक में कांग्रेस की लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की विकासवादी सरकार लाने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया है। CP Joshi

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में गहलोत सरकार की अधूरी बजट घोषणा, जनघोषणा पत्र के दावों में वादाखिलाफी, जंगलराज, बिगडती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से आरपीएसी की गिरती साख जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

    विजय संकल्प चिंतन बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन (महामंत्री) चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल, राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– जिन्दगी चुनो-तंबाकू नहीं’ चानना व रत्तेवाला में सेमीनार आयोजित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here