हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश आमजन की निगाह...

    आमजन की निगाहें सरसा पर! कांडा व सेतिया के रिजल्ट में लोगों की दिलचस्पी

    Sirsa News

    Haryana Election Result 2024: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान की तिथि पर बीते शनिवार को पूरे हरियाणा में मतदान हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों में यूं तो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ मगर कुछेक जिलों में थोड़ी बहुत हिंसात्मक घटनाओं की खबरें भी आई। ऐसा ही कुछ सरसा जिले में भी देखने को मिला मगर ज्यादातर हिस्सों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

    ईवीएम में 54 प्रत्याशियों का भाग्य बंद

    विधानसभा चुनाव में जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों सरसा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद व रानियां क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कुल 54 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका परिणाम अब आगामी 8 अक्तूबर को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा। शासकीय आंकड़ों के मुताबिक डबवाली विस में करीब 75.20 फीसदी, ऐलनाबाद विस में लगभग 77 फीसदी, कालांवाली विस में लगभग 72 फीसदी तथा रानियां विस में लगभग 74.2 फीसदी व सरसा विधानसभा में लगभग 65.44 फीसदी मतदान हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मतदान संपन्न करवाने के लिए जिला में 996 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे तथा सभी बूथों पर वैबकास्टिंग के जरिए पैनी नजर बनाई गई थी।

    सरसा में मुख्य मुकाबला कांडा व सेतिया के बीच | Sirsa News

    सरसा विधानसभा क्षेत्र में यूं तो सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं से उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया, मगर सरसावासियों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया व हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के बीच ही माना जा रहा है। मतदान के बाद से अब तक भी आमजन के बीच अपने अपने स्तर पर दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का गणित बिठाकर जीत हार की गणना कर रहे हैं। बेशक चुनावी चचार्ओं में समर्थक भी अपने अपने तरीके से अपने नेताओं के जीत हार के मायने निकाल रहे हैं मगर वास्तविक स्थिति आगामी 8 अक्टूबर को पता चलेगी जब परिणाम घोषित होंगे।

    प्रशासन की भूमिका भी रही सराहनीय

    विस चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी प्रशंसनीय रही जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शांतनु शर्मा, पांचों विधानसभाओं के आरओ, एआरओ, पोलिंग स्टाफ, सेक्टर आॅफिसर, जोनल मैजिस्ट्रेट, माईक्रो आब्जर्वर व बीएलओ सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। Sirsa News

    Haryana Election Result 2024: वोटों की गिनती कल, इन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर रहेगी पैनी नजर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here