हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ हरियाणा में प...

    हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 2.26 लाख : शाह

    Per capita income in Haryana increased to 2.26 lakhs: Shah

    62 हजार कर्मचारियों के आनलाईन ट्रांसफर कर भाई-भतीजावाद से दिलाया छुटकारा

    • प्रदेश में 57 हजार 233 करोड़ रुपए विकास कार्य हुए (Amit Shah)

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पिछले पाँच सालों में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय(Amit Shah) एक लाख 35 हजार से बढ़कर 2 लाख 26 हजार पहुंच गई हैं। महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि पिछले पाँच सालों के दौरान हरियाणा में 2 महिला थानों के स्थान पर 31 महिला थानों की स्थापना की गई हैं। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहल में तोशाम और लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही।

    • उन्होंने हरियाणावासियों के बारे में कहा कि हरियाणा वह स्थान है,
    • जहां भरपूर अनाज पैदा होता है।
    • यहां के सैनिक देश की रक्षा करते है
    • व यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले पाँच सालों के दौरान प्रदेश सरकार ने हरियाणा में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व जातिवाद को खत्म करने का काम किया। 13वें वित्त आयोग के द्वारा पाँच सालों के दौरान प्रदेश को 57 हजार 233 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए पहुंचाए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में 62 हजार कर्मचारियों के आॅनलाईन ट्रांसफर किए गए, जबकि पहले ट्रांसफर व नौकरियों में भाई-भतीजावाद होता था।

    • गेहूँ, गन्ना, सूरजमुखी, धान, चावल, मक्का, बाजरा का समर्थन मूल्य मनोहर सरकार के दौरान बढ़ाकर किसानों को राहत दी गई।
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोगों ने लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा को जिताया।
    • 300 के लगभग सीटें मिली तो उनकी पार्टी ने कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ फैंका।
    • अमित शाह ने कहा कि राफेल विमान वायु सेना में शामिल होने के मुद्दे पर कहा
    •  इससे राहुल व सोनिया के पेट में दर्द हुआ है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जितवाने की अपील की।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।