हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल 19 मह...

    पेट्रोल 19 महीने, डीजल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों द्वारा कीमतों में आज लगातार नवें दिन भारी वृद्धि के कारण पेट्रोल के दाम करीब 19 महीने और डीजल के दाम लगभग 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 48 पैसे बढ़कर 76.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 21 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की कीमत भी 59 पैसे बढ़कर 74.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 26 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

    Petrol Price

    देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से रोजना बढ़ रहे हैं। इन नौ रपीट नौ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल पांच रुपये यानी सात प्रतिशत और डीजल 5.23 रुपये यानी साढ़े सात प्रतिशत से अधिक महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता में आज 46 पैसे बढ़कर 78.10 रुपये, मुंबई में 47 पैसे बढ़कर 83.17 रुपये और चेन्नई में यह 43 पैसे बढ़कर 79.96 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 70.33 रुपये, मुंबई में 57 पैसे महंगा होकर 73.21 रुपये और चेन्नई में 51 पैसे की वृद्धि के साथ 72.69 रुपये प्रति लीटर बिका।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

          महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————76.26(+0.48)——-74.62(+0.59)
    • कोलकाता———78.10(+0.46)——-70.33(+0.53)
    • मुंबई————-83.17(+0.47)——-73.21(+0.57)
    • चेन्नई————79.96(+0.43)——-72.69(+0.51)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।